ब्रेकिंग
पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसलापेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का भारी विरोधखान अस्पताल में दूसरी बार फायर ऑडिट, खामियां बरकरार रहने पर सीलिंग की चेतावनीबेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्टपैसों के लिए रिश्तों का कत्ल: समधी ने समधन की कर दी गोली मारकर हत्याबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला

लापरवाह है बिहार का स्वास्थ्य महकमा! शादी से पहले कर दी युवक की नसबंदी, लड़का बोला- कैसे बनूंगा दूल्हा?

KAIMUR: अपने कारनामों के कारण बिहार का स्वास्थ्य विभाग आए दिन सुर्खियां बटोरता रहा है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है जहां एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा चर्चा में है। यहां डॉक्टर

लापरवाह है बिहार का स्वास्थ्य महकमा! शादी से पहले कर दी युवक की नसबंदी, लड़का बोला- कैसे बनूंगा दूल्हा?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: अपने कारनामों के कारण बिहार का स्वास्थ्य विभाग आए दिन सुर्खियां बटोरता रहा है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है जहां एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा चर्चा में है। यहां डॉक्टरों की घोर लापरवाही के कारण एक युवक का पूरा जीवन बर्बाद हो गया है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अब युवक कभी दूल्हा नहीं बन सकेगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवक और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया है। मामला चैनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।


दरअसल, चैनपुर के जगरिया गांव निवासी रामदहीन सिंह यादव का बेटा मनका यादव हाइड्रोसील का आकार बढ़ने से काफी परेशान था। गांव की आशा कार्यकर्ता के सुझाव पर मनका यादव हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के लिए चैनपुर अस्पताल में भर्ती हुआ था। निर्धारित समय पर डॉक्टर मनका यादव को ऑपरेशन थियेटर में ले तो गए लेकिन हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के बदले युवक की नसबंदी कर दी। जब इस बात की जानकारी मनका यादव और उसके परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए।


पीड़ित युवक मनका यादव ने बताया कि उसका हाइड्रोसिल बढ़ गया था, जिसको लेकर सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन करने आया था। ऑपरेशन भी हुआ लेकिन डॉक्टरों ने हाइड्रोसिल के बदले नसबंदी कर दी। युवक का कहना है कि अब उसकी शादी कैसे होगी और वह कैसे दूल्हा बनेगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उधर, इस घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। एक तरफ पीड़ित युवक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि युवक को जानकारी देकर उसकी नसबंदी की गई है और आरोपों को गलत बताया है। माना जा रहा है कि इस मामले की जांच हुई तो डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता