ब्रेकिंग
बिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशन

BIHAR CRIME : एक चुटकी खैनी नहीं देने पर पत्थर से कुचकर युवक की हत्या, पुलिस ने 'पगला' को किया गिरफ्तार

BIHAR CRIME : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक चुटकी खैनी के लिए मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप....

BIHAR CRIME :
BIHAR CRIME :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Crime : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक चुटकी खैनी के लिए मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले कि तहकीकात में लगी हुई है। अब जांच के बाद ही मामले का सच सामने सामने आएगा। 


जानकारी के अनुसार, गया में खैनी देने से इंकार करने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसंडा बाला मोहल्ले की है। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी घाट निवासी राजू सिंह उर्फ टेनी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी पहचान डब्ल्यू मिस्त्री उर्फ पगला के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी मकान मालिक डब्ल्यू मिस्त्री ने अपने किराएदार राजू सिंह से खैनी मांगी थी लेकिन किराएदार ने खैनी देने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने पत्थर से कूच उसकी हत्या कर दी। आंगन में रखे पत्थर से उसके सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही राजू सिंह की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने घटना के महज आधे घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


इधर, पुलिस ने भूसंडा के फतेहपुर मार्ग स्थित मझौली गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पर पहले से मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।