ब्रेकिंग
तीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, कटिहार में 3 और बख्तियापुर में 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: छपरा में शराब की सूचना देने पहुंचे युवक के साथ थाने में बदसलूकी, पुलिस कर्मियों पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोपबिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौतकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजातीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, कटिहार में 3 और बख्तियापुर में 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: छपरा में शराब की सूचना देने पहुंचे युवक के साथ थाने में बदसलूकी, पुलिस कर्मियों पर धक्का देने और गाली-गलौज करने का आरोपबिहार में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन डाक बम सेवकों की दर्दनाक मौतकमला नदी में नहाने गए पांच बच्चों में तीन की डूबने से मौत, सोमवारी पर हादसे से गांव में कोहरामलखीसराय हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- प्रशासनिक कुव्यवस्था का नतीजा

लालू की बेटी ने सुशील मोदी को कहा- ‘बहुत तकलीफ है न, काट लो’

PATNA : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेल पर सियासी बयानबाजी के बीच लालू-राबड़ी की बेटी ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर तीखा पलटवार किया है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आर

लालू की बेटी ने सुशील मोदी को कहा- ‘बहुत तकलीफ है न, काट लो’
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेल पर सियासी बयानबाजी के बीच लालू-राबड़ी की बेटी ने बीजेपी नेता सुशील मोदी पर तीखा पलटवार किया है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आर्चाया ने सुशील मोदी को कहा है..बहुत तकलीफ है न, काट लो.


लालू की रिहाई पर सियासत
दरअसल शनिवार को रांची हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. उसके बाद बिहार में सियासत गर्म हो गयी है. बीजेपी औऱ जेडीयू के कई नेताओं ने लालू की रिहाई पर जश्न मना रहे आरजेडी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चार ट्वीट कर एक से एक तंज कसे. उनके ट्वीट के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने रविवार को पलटवार करते हुए जबाव दिया है.


ट्वीटर पर सुशील कुमार मोदी ने लिखा
'लालू प्रसाद को जमानत मिलना उनके परिवार को सुकून देने वाला है, लेकिन उनके अतिउत्साही समर्थक यदि जश्न के बहाने सड़कों पर तेल पिलायी लाठी लेकर निकलेंगे, इस पर राजनीति करेंगे, तो उन्हें कोरोना प्रोटोकोल तोड़ने की छूट नहीं दी जा सकती.’


सुशील मोदी के ताबड़तोड़ ट्वीट के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आर्चाया ने उन्हें ट्वीटर पर ही जवाब दिया है. रोहिणी ने ट्वीटर पर लिखा है कि बहुत तकलीफ है न काट लो. उन्होंने इस ट्वीट के साथ लालू प्रसाद यादव का एक मीम भी लगाया है. देखिये क्या लिखा है रोहिणी आचार्या ने 


लालू की बेटी ने सुशील मोदी को कहा- ‘बहुत तकलीफ है न, काट लो’


गौरतलब है कि  चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट ने शनिवार को बड़ी राहत दी है. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को सशर्त जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया है. 

टैग्स