ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Lalu in nalanda: जो हम बोलते हैं वो करते हैं, नीतीश के गृह क्षेत्र में बोले लालू..हमने कभी किसी के सामने सिर नहीं झुकाया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में कहा कि जो हम बोलते हैं वो करते हैं..हमने कभी किसी के सामने सिर नहीं झुकाया है और ना ही कही किसी के सामने सिर झुकाएंगे। हर हालत में हम तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

BIHAR POLITICS
नालंदा में लालू
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Lalu in nalanda: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज नालंदा के इस्लामपुर पहुंचे जहां खानकाह मैदान में आयोजित पूर्व विधायक स्व. कृष्ण वल्लभ यादव की 24वीं पुण्यतिथि के मौके पर शामिल हुए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने स्व. कृष्ण वल्लभ यादवकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस मौके पर उन्हें याद किया। 


इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आरजेडी कार्यकर्ताओं और इस्लामपुर की जनता ने स्वागत किया। लालू यादव ने मंच पर बैठे-बैठे लोगों को संबोधित किया। कहा कि जो हम बोलते हैं वो करते हैं। हम सबको इकट्ठा होकर देश में अपनी सरकार बनानी है। तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। हमने कभी किसी के सामने सिर नहीं झुकाया है। ना ही कही किसी के सामने सिर झुकाएंगे। 


लालू ने आगे कहा कि हम सभी को आह्वान करते हैं कि आपलोग एकजूट होकर देश की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहें। हर हालत में हम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। हमारी सरकार बिहार में बनेगी तब झारखंड की तरह तमाम महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डालेंगे। बिजली फ्री मिलेगा और रोजगार भी मिलेगा। जो हम बोलते हैं वो करते हैं। 

राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट