ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

लालू से मिलने रिम्स जाएंगी राबड़ी, मीसा भारती रांची पहुंची

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अब रांची जाने वाली हैं. राबड़ी देवी पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मु

लालू से मिलने रिम्स जाएंगी राबड़ी, मीसा भारती रांची पहुंची
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अब रांची जाने वाली हैं. राबड़ी देवी पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी रांची जाएंगे. इससे पहले राबड़ी देवी ने पिछले साल जनवरी में लालू यादव से मुलाकात की थी. गुरुवार की शाम जब यह खबर आई कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई है उसके बाद से ही लालू परिवार में सभी लोग परेशान हैं. लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती रांची पहुंच चुकी हैं और अब राबड़ी और तेजस्वी के वहां पहुंचने का इंतजार हो रहा है. 


राबड़ी देवी की सेहत खुद अच्छी नहीं है लिहाजा सड़क मार्ग से वह रांची नहीं जाएंगी. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया जा रहा है. चार्टर प्लेन का शेड्यूल मिलने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव एक साथ रांची जाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन पटना में उपलब्ध हो जाएगा और उसके बाद वह रांची रवाना होंगे.


मीसा भारती अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सीधे रांची पहुंच चुकी हैं. लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव भी रांची पहुंच चुके हैं. शनिवार को लालू यादव से मुलाकात का दिन है लिहाजा यह माना जा रहा है कि परिवार के सदस्य ही उनसे शनिवार को मुलाकात कर पाएंगे. विशेष परिस्थितियों में जेल प्रशासन से अनुमति लेने के बाद भी लालू यादव से मुलाकात की जा सकती है. 

टैग्स