ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

लालू प्रसाद के साले समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज, जबरन जमीन लिखवाने का है आरोप

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव, उनकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ पटना के बिहटा थाने में केस दर्ज हुआ है। सुभाष यादव पर जबरदस्ती

लालू प्रसाद के साले समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज, जबरन जमीन लिखवाने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव, उनकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ पटना के बिहटा थाने में केस दर्ज हुआ है। सुभाष यादव पर जबरदस्ती जमीन लिखवाने के साथ रंगदारी और धोखाधड़ी के संगीन आरोप लगे हैं। केस दर्ज होने के बाद बिहटा थाने की पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 


दरअसल, पूरा मामला सात कट्ठा जमीन से जुड़ा है। नेउरा ओपी के बेला पंचायत निवासी भीम वर्मा ने लालू के साले सुभाष यादव समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बिहटा थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित भीन वर्मा में सुभाष यादव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर अब बिहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
 

जानकारी के मुताबिक, भीम वर्मा ने अरुण कुमार से अपनी सात कट्ठा जमीन बेचने के लिए बात की थी लेकिन उस जमीन को लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव से 96 लाख रुपए में बेच दिया गया। बाद में सुभाष यादव के द्वारा पैसा वापस ले लिया गया लेकिन जमीन को वापस नहीं किया गया। काफी समय बीच जाने के बाद भी जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित भीव वर्मा, पटना डीएम और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा, तब जाकर बड़े अधिकारी के निर्देश पर बिहटा थाने में केस दर्ज किया गया। 

टैग्स