ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

लालू की तस्वीर के साथ पहुंचे तेजप्रताप, विधानसभा घेराव में दिखे आक्रामक

PATNA : युवा आरजेडी के विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अपने साथ लालू यादव की तस्वीर लेकर गए थे. तेज प्रताप यादव जब डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे तो उन्

लालू की तस्वीर के साथ पहुंचे तेजप्रताप, विधानसभा घेराव में दिखे आक्रामक
Anamika
2 मिनट

PATNA : युवा आरजेडी के विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव अपने साथ लालू यादव की तस्वीर लेकर गए थे. तेज प्रताप यादव जब डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे तो उन्होंने लालू यादव की तस्वीर लेकर हाथ में लहराना शुरू कर दिया. इस दौरान तेज प्रताप यादव बेहद आक्रामक दिख रहे थे. सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाले अंदाज में वह नारेबाजी भी कर रहे थे और लालू की तस्वीर आरजेडी के समर्थकों को दिखा रहे थे.

जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा पहुंचने पर तेजस्वी यादव के काफिले को पुलिस ने रोक दिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद तेजस्वी के काफिले को जगह दे दी गई. इसके बाद जैसे ही तेजस्वी यादव का काफिला आगे बढ़ा. आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने की कोशिश की. पुलिस ने आगे बढ़ते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं पर दूसरी बार लाठीचार्ज किया.


आरजेडी के कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहे और फ्रेजर रोड स्थित दुकानों में जा छिपे, पर पुलिस ने दुकानों और शॉपिंग कॉन्प्लेक्स में छिपे आरजेडी कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर बाहर निकाला और उनके ऊपर डंडा चलाते हुए भगा दिया.