ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू

लालू के साले सुभाष यादव से जुड़ा मामला नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा, जमीन को खरीद–बिक्री में 60 लाख वसूलने का आरोप

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल सुभाष यादव के खिलाफ एक मामला मुख्यमं

लालू के साले सुभाष यादव से जुड़ा मामला नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा, जमीन को खरीद–बिक्री में 60 लाख वसूलने का आरोप
Editor
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुभाष यादव अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल सुभाष यादव के खिलाफ एक मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा है। जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाया है कि सुभाष यादव ने उसकी मां और भाई को बंधक बनाकर 60 लाख से ज्यादा की रकम ली और फिर जमीन की रजिस्ट्री भी वापस से नहीं की। 


मामला जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ा हुआ है। युवक का आरोप है कि उसने सुभाष यादव की पत्नी रेनू देवी के नाम से एक जमीन को लेकर एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट फेल होने पर उसने जमीन की रजिस्ट्री की लेकिन इसके एवज में जो पैसे मिले वह पैसे भी सुभाष यादव ने ले लिया। 60 लाख की रकम लेने के बावजूद अब सुभाष यादव यह कह रहे हैं कि युवक ने उन्हें 50 पैसा भी नहीं लौट आया है। युवक का कहना है कि उसके पास सुभाष यादव की बातचीत का ऑडियो भी है। युवक का आरोप लगा रहा है कि सुभाष यादव अब एफिडेविट देने को कह रहे हैं। 


जनता दरबार में मामला सामने आने के बाद सुभाष यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फर्स्ट बिहार ने उन पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क भी किया लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। इस मामले में सुभाष यादव क्या कुछ कहते हैं उसका इंतजार रहेगा लेकिन युवक आखिर जो आरोप लगा रहा है उसकी सच्चाई क्या है उसका फैसला तो जनता दरबार में सुनवाई होने के बाद ही सामने आ पाएगा।