ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

विक्रमशीला एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, कटकर हुई मौत; इलाके में मचा कोहराम

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी।

विक्रमशीला एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, कटकर हुई मौत; इलाके में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान लखीसराय गौशाला गली के निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


वहीं, इस संबध में लखीसराय जीआरपी एसआई अमित कुमार ने बताया कि सुबह में तकरीबन 8 बजकर 40 मिनट पर डाउन से विक्रमशीला एक्सप्रेस रूकी थी। यात्रियों के अनुसार जब ट्रेन चलने लगी उसी क्रम में युवक प्लेटफार्म के नीचे चला गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। इस मामले की जांच चल रही है। सुबह में करीबन 8 बजकर 40 मिनट की घटना है। विक्रमशीला एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने यहां आया था। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि युवक ठेला चलाने का काम करता था और यह अपने घर से किसी व्यक्ति को विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ाने के लिए लखीसराय रेलवे स्टेशन आया था। जहां ट्रेन की चपेट में आ जाने की वजह से इसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई।