ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, घटन

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल जांच जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के टाल स्थित वीरुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठवा गांव के तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे की डूबकर मौत हो गयी। मृतक बच्चे की पहचान कोठवा वार्ड संख्या 8 निवासी विकास साव के 10 वर्षीय पुत्र राजू कुमार तथा उपेंद्र साव के 8 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के समीप ही मछली पालन हेतु पोखर बना है। जो सूखा हुआ था, लेकिन हरुहर नदी का जलस्तर बढ़ने से पोखर पूरी तरह पानी से भर गया है। जिसमें दोनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये और डूब गये। 


वहीं, आसपास के लोगों ने दोनो बच्चे को पानी से निकलकर आनन फानन में इलाज हेतु बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया।  राजू ,आयुष के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया शुरू कर दिया है। 

संबंधित खबरें