ब्रेकिंग
फर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीन

बिहार में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायल

Bihar News: लखीसराय के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह कर्बला में ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए, पुलिस और एसएसबी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह कर्बला में शनिवार सुबह ताजिया पहलाम के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पारंपरिक हथियार लहराते हुए एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना में स्थानीय निवासी मो. रिजवान के पुत्र सहित कम से कम दो लोगों का सिर फट गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंगलिश मोहल्ला अखाड़ा से बड़ी संख्या में लोग ताजिया पहलाम के लिए बड़ी दरगाह कर्बला पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद बड़ी दरगाह अखाड़ा के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।


देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के समय बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी परिसर में मौजूद थे। अचानक हुई हिंसा से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


सूचना मिलते ही लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति पर काबू पाया गया। इसके बाद एसएसबी के जवान भी घटनास्थल पहुंचे और बड़ी दरगाह कर्बला परिसर को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा विवाद के कारणों और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता