ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

लखीसराय हत्याकांड मामले में सामने आया बड़ा सच, 10 पेज के नोट से हुआ गोली मारने का बड़ा खुलासा

LAKHISARAI : बिहार में छठ पूजा के दौरान लखीसराय में मौके पर सुबह वाले अर्घ्य के दिन सोमवार को घाट से लौट रहे एक परिवार पर सनकी युवक ने ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। इसमें एक ही परिवार

लखीसराय हत्याकांड मामले में सामने आया बड़ा सच, 10 पेज के नोट से हुआ गोली मारने का बड़ा खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में छठ पूजा के दौरान लखीसराय में मौके पर सुबह वाले अर्घ्य के दिन सोमवार को घाट से लौट रहे एक परिवार पर सनकी युवक ने ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों को गोली लगी थी। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई थी। जबकि घर के चार सदस्य घायल हैं। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस को जांच और पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र में हुई घटना पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का मामला है। फायरिंग करने वाले आरोपित युवक आशीष चौधरी ने पांच साल पहले ही दुर्गा कुमारी से शादी की थी। आशीष चौधरी को इस दौरान पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। जिसके चलते पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके चलते बात यहां तक पहुंच गई। 


वहीं,विवादों के बाद दुर्गा कुमारी ने आशीष के साथ रहने से मना कर दिया था। हालांकि आशीष चौधरी उसे अपने साथ रखना चाहता था। दुर्गा के माता-पिता से भी दुर्गा को अपने साथ रखने के संबंध में आशीष की बातचीत हुई थी। हालांकि लड़की के माता-पिता भी नहीं माने. इसी आक्रोश में आशीष चौधरी ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया है। 


इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि जातीय तनाव जैसी अब तक कोई बात नहीं है। आशीष चौधरी द्वारा लिखित दस पन्नों का एक नोट बरामद हुआ है। इसमें इन सारी बातों का जिक्र किया गया है।आशीष चौधरी के चार सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस  घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया है। पुलिस की टीम आशीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


उधर, लखीसराय में सोमवार की सुबह छह लोगों पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई थी। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें से तीन लोगों का पटना में और एक का लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में मृतक दोनों भाइयों की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं। गोलीबारी के बाद शुरुआत में यह बात सामने नहीं आई थी कि आशीष और दुर्गा की शादी पहले ही हो चुकी है। पुलिस को जांच के दौरान मिले नोट और आशीष के चार सहयोगियों से पूछताछ के बाद कुछ-कुछ चीजें सामने आ रही हैं।