ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..

Lakhisarai Ashok Dham Temple: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर अफवाह के बाद भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत और 25 लोग घायल हुए। जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों की पहचान की लिस्ट जारी कर दी है।

Lakhisarai Ashok Dham Temple
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lakhisarai Ashok Dham Temple: सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में अफवाह के बाद मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी सात लोगों और घायलों की पहचान हो गई है। जिला प्रशासन ने पूरी लिस्ट जारी कि है।



जिला प्रशासन की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलो में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से हादसे के कारणों को स्पष्ट किया गया है।



जिला प्रशासन ने कहा है कि बिजली का पोल गिरने और करंट फैलने का अफवाह फैला जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसमें 7 लोगों की जान चली गई जबकि 25 श्रद्धालु घायल हो गए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनना जताई है और कहा है कि सभी मृतकों के आश्रृतों को मुआवजे की चार-चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान चेक के माध्यम से दिया गया है।



वहीं घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का दावा किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से हादसे की जांच के लिए जांच टीम का गठन किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..


लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..


लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता