ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जल्द खत्म होगी आचरण, आय, आवास प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली समस्या, बनेगा बेल्ट्रॉन का डाटा सेंटर

PATNA : आरटीपीएस काउंटर पर आचरण, आय, आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशनी जल्द ही खत्म हो जाएगा. अब लोगों को सर्वर की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. बेल्ट्रान परिसर

जल्द खत्म होगी आचरण, आय, आवास प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली समस्या, बनेगा बेल्ट्रॉन का डाटा सेंटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आरटीपीएस काउंटर पर आचरण, आय, आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशनी जल्द ही खत्म हो जाएगा. अब लोगों को सर्वर की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. बेल्ट्रान परिसर में डाटा सेंटर-2 का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. एक माह के अंदर डाटा सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा. इसके निर्माण के बाद लोगों को आचरण, आय, आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या नहीं होगी.


बता दें कि पहले से एक डाटा सेंटर चल रहा है लेकिन सर्वर पर यूजर्स की संख्या अधिक होने से अक्सर यह धीमा रहता है. सबसे अधिक सर्वर धीमा रहने की परेशानी से युवा प्रभावित हैं. अधिकारियों ने बताया कि डाटा सेंटर-2 में अत्याधुनिक मशीन स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता पहले वाले डाटा सेंटर से काफी अधिक है. पटना के सभी अंचलों में शनिवार को भीआरटीपीएस का सर्वर काफी धीमा रहा. 


सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सर्वर काफी धीमा रहा. लेकिन शाम छह बजे के बाद सर्वर सामान्य हो गया. अधिकारियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सर्वर के यूजर्स की संख्या अधिक है इसलिए धीमा था. जब तक डाटा सेंटर-2 बनकर तैयार नहीं हो जाता है तब तक यह समस्या बनी रहेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें