ब्रेकिंग
Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप✦Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी✦Bihar News : 'तेजस्वी ने बचाया, सरकार ने फंसाया?' आनंद मोहन पर सुनील सिंह का बड़ा हमला, बोले- अब समाज भी पूछेगा हिसाब!✦शादी के महज 9 महीने बाद ससुराल से लापता हुई BPSC शिक्षिका, पिता ने लगाया हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप✦Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

BIHAR CRIME : लड़कियों से बात करना CSP संचालक को पड़ा भारी, अब हो गया यह बड़ा कांड

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां सीएसपी संचालक अकाउंट खोलने के बहाने लड़कियों का नंबर लेता था फिर उससे बात करने की कोशिश करता था। लेकिन,

BIHAR CRIME : लड़कियों से बात करना CSP संचालक को पड़ा भारी, अब हो गया यह बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां सीएसपी संचालक अकाउंट खोलने के बहाने लड़कियों का नंबर लेता था फिर उससे बात करने की कोशिश करता था। लेकिन, अब लड़की ने गजब का खेल कर दिया और सीएसपी संचालक की हत्या कर दी है। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। 


दरअसल, मोतिहारी के हरसिद्धि थाने के मुरारपुर का है। जहां पिछले दिनों सीएसपी संचालक राहुल कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शार्प शूटर दुर्लभ सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। यह उत्तर प्रदेश के एक चर्चित गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित होकर घटनाओं को अंजाम देता था और इसलिए अपना नाम भी दुर्लभ सरकार रखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो डालना और दुर्लभ सरकार के नाम से आईडी चलाना इसका शौक था। 


वहीं, घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शार्प शूटर के साथ उसकी गाड़ी और घटना के दिन पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया है। घटना में शामिल शार्प शूटर अभी नाबालिग है, लेकिन दुर्लभ सरकार के नाम से फेसबुक आईडी बना रखा है। 


सीएसपी संचालक राहुल कुमार स्कूल और कॉलेज की लड़कियों का बैंक खाता खोलने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लेता था। इसके बाद वह उन लड़कियों से बात करने की कोशिश करता था। राहुल की यह गलत आदत थी। राहुल की यही आदत एक लड़की के प्रेमी परविंदर को नागवार गुजरी। पहले उसने कई बार राहुल को समझाया, लेकिन जब राहुल नहीं माना तो 60 हजार में एक शूटर से बात की और घटना को अंजाम दिलवाया। मामले में पुलिस आरोपी परविंदर के साथ साथ अन्य की गिरफ्तार करने में जुटी है। 


इधर,परविंदर ने सीएसपी संचालक राहुल कुमार को अपनी प्रेमिका के साथ मेला घूमते हुए देखा था, जिसके बाद वह लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन राहुल नहीं माना। इसके बाद एक दोस्त के माध्यम से परविंदर ने दुर्लभ सरकार शार्प शूटर से संपर्क किया और उसकी हत्या करवा दी। इसको एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा पुलिस ने बेहतर काम किया है और 72 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर को सबूत के साथ गिरफ्तार किया है। बेहतर काम करने वाले पुलिस को ₹15000 पुरस्कार भी दिए जाएंगे।