ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी✦डीएम जी. कृष्णैया की हत्या कैसे हुई थी? 32 साल बाद आनंद मोहन की रिहाई रद्द, जानिए 5 दिसंबर 1994 की पूरी खौफनाक कहानी...✦ बेटी की शादी खत्म, अब अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला! विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बता दिया आगे क्या होगा✦Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी✦डीएम जी. कृष्णैया की हत्या कैसे हुई थी? 32 साल बाद आनंद मोहन की रिहाई रद्द, जानिए 5 दिसंबर 1994 की पूरी खौफनाक कहानी...✦ बेटी की शादी खत्म, अब अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला! विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बता दिया आगे क्या होगा

EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?

बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह EOU की टीम ने ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पैतृक आवास पर छापेमारी की। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम दो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई की वजह सामने नहीं आई है।

EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। EOU की टीम ने दाउदनगर प्रखंड के शमशेरनगर स्थित एक ठेकेदार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने घर को अपने घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक निगरानी के लिए दो मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद हैं।


छापेमारी सुधीर कुमार पांडेय (करीब 55 वर्ष) के पैतृक आवास पर की जा रही है। बताया जाता है कि सुधीर कुमार पांडेय मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह EOU की टीम अचानक उनके शमशेरनगर स्थित आवास पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


कार्रवाई के दौरान दाउदनगर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिंह और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रिशु राज को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में EOU के पदाधिकारी घर के अंदर तलाशी ले रहे हैं। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।


EOU की कार्रवाई को देखते हुए बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। अचानक हुई इस छापेमारी के बाद शमशेरनगर और आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के बीच भी यह जानने को लेकर उत्सुकता है कि आखिर आर्थिक अपराध इकाई ने ठेकेदार के घर पर किस मामले में कार्रवाई की है।


फिलहाल EOU की टीम आवास के अंदर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक न तो किसी तरह की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि हुई थी और न ही छापेमारी के पीछे की वजह स्पष्ट की गई थी। ऐसे में कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।


अब सबकी निगाहें EOU की जांच पर टिकी हैं। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और ठेकेदार के पैतृक आवास से जांच के दौरान क्या अहम सुराग मिले हैं।