ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी✦डीएम जी. कृष्णैया की हत्या कैसे हुई थी? 32 साल बाद आनंद मोहन की रिहाई रद्द, जानिए 5 दिसंबर 1994 की पूरी खौफनाक कहानी...✦ बेटी की शादी खत्म, अब अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला! विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बता दिया आगे क्या होगा✦Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...✦EOU Raid : औरंगाबाद में ठेकेदार के घर EOU की अचानक रेड, सुबह-सुबह पुलिस लेकर पहुंची टीम; आखिर किस मामले में हो रही जांच?✦राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी कार्रवाई, गया से झारखंड तक 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी✦डीएम जी. कृष्णैया की हत्या कैसे हुई थी? 32 साल बाद आनंद मोहन की रिहाई रद्द, जानिए 5 दिसंबर 1994 की पूरी खौफनाक कहानी...✦ बेटी की शादी खत्म, अब अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला! विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बता दिया आगे क्या होगा

Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...

बिहार में बाहुबली राजनीति को लेकर जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने पैरोल पर बाहर आने और मोकामा में वोट घटने का सवाल उठाते हुए कहा- बिहार में अब कोई बाहुबली कहां है?

Bihar Politics : बिहार में अब कोई बाहुबली नहीं! अनंत सिंह और आनंद मोहन पर नीरज कुमार का तंज, कहा - ई सब खोटा-पीपड़ी है ...
Tejpratap
Tejpratap
7 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बाहुबली नेताओं का नाम आते ही मोकामा के विधायक अनंत सिंह की चर्चा होने लगती है। खासकर हाल के दिनों में अनंत सिंह को लेकर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है, उसने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। अब जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने बाहुबली की राजनीति और अनंत सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर नई बहस छिड़ सकती है। नीरज कुमार ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि बिहार में अब कोई बाहुबली कहां है? क्या आज कोई अपने आप को बाहुबली कहता है?

नीरज कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ उनकी विधायकी और कानूनी मामलों को लेकर चर्चाएं हैं तो दूसरी तरफ उनके राजनीतिक प्रभाव और मोकामा की सियासत पर भी नजरें टिकी हैं। ऐसे में नीरज कुमार के बयान को सीधे तौर पर बाहुबली राजनीति पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

'बिहार में अब कोई बाहुबली कहां है?'

जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार से जब बिहार में बाहुबली नेताओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई बाहुबली कहां है? अपने आप को कोई बाहुबली कहता है क्या?नीरज कुमार का यह छोटा-सा जवाब राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े करता है। दरअसल, बिहार की राजनीति में एक दौर ऐसा भी रहा है, जब बाहुबल और राजनीतिक ताकत को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जाता था। चुनाव के समय दबदबा, समर्थकों की भीड़ और इलाके में प्रभाव को नेताओं की ताकत का पैमाना माना जाता था। लेकिन अब राजनीति का स्वरूप बदलने और लोकतांत्रिक जनादेश की अहमियत बढ़ने की बात कही जा रही है।नीरज कुमार ने अपने बयान के जरिए इसी बदलाव की ओर इशारा किया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लेकर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उनके इस बयान को अनंत सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।

पटना स्नातक सीट पर जीत के बाद विरोधियों पर तंज

नीरज कुमार ने हालिया विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस सीट पर चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि पटना स्नातक सीट पर तो सब कुछ स्पष्ट हो गया है। अब वहां बौद्धिक जनादेश मिल चुका है।उनका इशारा चुनाव में मिले समर्थन और मतदाताओं के फैसले की तरफ था। नीरज कुमार ने इस दौरान विरोधियों और चुनावी राजनीति में छोटी-मोटी गतिविधियों को लेकर भी चुटीले अंदाज में टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, '-पीपड़ी (चींटी) नहीं होता है, -पीपड़ी एक होता है ना, जो बहुत काटेगा तो मालूम भी नहीं चलेगा। यह सब पीपड़ी है। कोई मतलब है क्या इन सब चीजों का।'उनके इस बयान को चुनाव के दौरान हुए राजनीतिक विरोध और आरोप-प्रत्यारोप पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। नीरज कुमार ने साफ संकेत देने की कोशिश की कि पटना स्नातक सीट पर जनता का फैसला आ चुका है और अब छोटी-मोटी राजनीतिक गतिविधियों का कोई खास महत्व नहीं रह गया है।

गौरतलब है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बिहार की सियासत में काफी चर्चा में रहा था। इस सीट पर मुकाबले के दौरान राजनीतिक दलों के बीच जोरदार खींचतान देखने को मिली थी। ऐसे में नतीजे के बाद नीरज कुमार का यह बयान विरोधियों के लिए राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

अनंत सिंह के पैरोल पर भी नीरज कुमार ने उठाया सवाल

नीरज कुमार से जब लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर पैरोल पर किसी को बाहर निकालने से वोट बढ़ जाता है तो मोकामा में वोट घट कैसे गया? नीरज कुमार का यह सवाल सीधे तौर पर उस राजनीतिक धारणा पर चोट करता है, जिसमें बाहुबली नेताओं के बाहर आने को चुनावी समीकरण बदलने वाला माना जाता है। उनका कहना था कि किसी नेता के पैरोल पर बाहर आने भर से चुनाव में वोट बढ़ जाए, यह जरूरी नहीं है।

उन्होंने पैरोल की प्रक्रिया को लेकर कहा कि पैरोल पर बाहर आने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। उसी प्रक्रिया के तहत कोई भी व्यक्ति बाहर आता है। यानी किसी को पैरोल मिलने को चुनावी फायदे या राजनीतिक रणनीति के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।नीरज कुमार ने अपने सवाल के जरिए यह भी संकेत दिया कि किसी नेता की व्यक्तिगत लोकप्रियता और चुनाव में मिलने वाला जनसमर्थन दो अलग-अलग चीजें हैं। अगर किसी के बाहर आने से वोट बढ़ने का दावा किया जाता है तो चुनावी आंकड़ों में उसका असर भी दिखाई देना चाहिए।

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सियासी तल्खी की चर्चा

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तल्खी की चर्चा पहले भी होती रही है। दोनों नेताओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि और मोकामा क्षेत्र की सियासत को देखते हुए इनके बयानों पर खास नजर रखी जाती है।एक तरफ अनंत सिंह अपने क्षेत्र में लंबे समय से प्रभावशाली राजनीतिक चेहरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नीरज कुमार जदयू के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और पार्टी की राजनीतिक लाइन को मजबूती से रखते रहे हैं।

अब नीरज कुमार के तीन बयानों ने सियासी चर्चा को फिर हवा दे दी है। पहला बयान बिहार में बाहुबली की मौजूदगी पर तंज, दूसरा पटना स्नातक सीट पर बौद्धिक जनादेश का दावा और तीसरा अनंत सिंह के पैरोल को लेकर वोटों का सवाल।

कुल मिलाकर नीरज कुमार ने बिना किसी लंबे राजनीतिक भाषण के अपने चुटीले अंदाज में कई सियासी संदेश दे दिए हैं। अब देखना होगा कि उनके इन बयानों पर अनंत सिंह या उनके समर्थकों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं। फिलहाल बिहार की राजनीति में बाहुबली बनाम जनादेश की बहस एक बार फिर चर्चा में है।