ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

क्या भागलपुर में रची जा रही है कोई बड़ी साजिश ? आज फिर बरामद हुए दो जिंदा बम, छः दिनों में चौथी बार मिले बम

PATNA : भागलपुर में कल टिफिन बम विस्फोट का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि भागलपुर के सैदपुर गांव से सौ मीटर की दूरी पर तलाब के पास से दो जिंदा बम बरामद किए गए हैं. ऐसे में यह कहना ग

क्या भागलपुर में रची जा रही है कोई बड़ी साजिश ? आज फिर बरामद हुए दो जिंदा बम, छः दिनों में चौथी बार मिले बम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : भागलपुर में कल टिफिन बम विस्फोट का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि भागलपुर के सैदपुर गांव से सौ मीटर की दूरी पर तलाब के पास से दो जिंदा बम बरामद किए गए हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भागलपुर से किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की साजिश रची जा रही है. सैदपुर में मिले जिंदा बम फूस से लपेटे गए टीन के डिब्बे के हैं. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मौजूद है.


आपको बता दें कि भागलपुर में पांच दिनों के भीतर नाथनगर थाना क्षेत्र में तीसरी बार बम विस्फोट की घटना हुई. बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद से नाथनगर में दहशत का माहौल है. यहां बम विस्फोट में अब तक दो की मौत और दो बुरी तरह जख्मी हो गए. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. बता दें कि नाथनगर के बाद सैदपुर से दो कंटेनर बम की बरामदगी की गई है.


सोमवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदूम शाह दरगाह लेन घाट पर तीन बच्चे खेल रहे थे. इसी में दो बच्चे को उसके परिवार वालों ने बुला लिया। मृतक को भी जाने के लिए बोला गया. लेकिन वह वहां से नहीं हटा और खेलते रहा. उसे एक चमचमाती टिफिन दिखाई दी. जिसे बच्चे ने जैसे ही खोलने की कोशिश की, उसमें विस्फोट हो गया था. टिफिन बम फटने से उसकी मौत हो गई थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता