ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना: कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो सगे भाई, दम घुटने से दोनों की मौत

DESK : बड़ी खबर पटना के मसौढ़ी के तिनेरी की है, जहां कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं बेटे को बचाने कुएं में उतरे पिता समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर पटना के मसौढ़ी के तिनेरी की है, जहां कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो सगे  भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं बेटे को बचाने कुएं में उतरे पिता समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. 

मृतक की पहचान तिनेरी के चंदू पासवान के 16 साल के बेटे मितरंजन और 12 साल के बेटे बजरंगी के रुप में की गई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि कुएं में लगा मोटर खराब हो गया था, 16 साल का मितरंजन उसे बनाने के लिए उतरा. तभी उसका 12 साल का भाई भी उतर गया और दोनों बेहोश हो गए. बेटे को बेहोश देख पिता  भी कुएं में उतरे और वो भी बेहोश हो गए. तीनों को बेहोश देख ग्रामीणों को लगा की मोटर में करंट प्रवाहित हो रहा है. तब मोटर का लाइन काटा गया औऱ फिर गांव का एक आदमी तीनों को निकालने लगा औऱ वो भी बेहोश हो गया. तब ग्रामीणों को मामला समझ आया की कुएं में दम घुटने से सभी बेहोश हो रहे. फिर एतिहात बरत कर चारों को कुएं से निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया.