ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुएं में डूबने से एक साथ 40 बंदरों की मौत : भीषण गर्मी में प्यास बुझाने आए थे सभी

DESK : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में

कुएं में डूबने से एक साथ 40 बंदरों की मौत : भीषण गर्मी में प्यास बुझाने आए थे सभी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में बंदरों के एक झुंड ने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे कुंए में डूबने से एक साथ 40 बंदरों की मौत हो गयी है। यह घटना  सोरठ जंगल की है।


इस बात की जानकारी भी मवेशियों ने ही लोगों को दी है। बताया जाता है कि वे जब यहां से गुजर रहे थे तब कुएं में इतने सारे बंदरों को देख हैरान रह गये। सभी बंदरों की मौत हो चुकी थी। भीषण गर्मी में बंदरों का झुंड पानी की तलाश में भटक रहा था। प्यास बुझाने के लिए सभी ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के पानी में डूबने से सभी बंदरों की मौत हो गयी है। 


ऐसी आशंका भी जतायी जा रही है कि इन बंदरों की मौत कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई है। बता दें कि डालटेनगंज में 48 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। डैम के सूख जाने से बंदरों का झुंड कुएं का पानी पीने पहुंचा था। कुएं में उतरने के लिए लोहे की सीढ़िया बनाई गयी थी। जिसके सहारे बंदरों का इस झुंड ने पानी में छलांग लगा दी और कुछ ही देर बाद सभी की मौत हो गयी। 

टैग्स