ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भागलपुर : सड़क पर उतरे विपक्षी दल, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाये नारे

BHAGALPUR : किसान बिल के खिलाफ किसान सहित विपक्षी दलों के नेता भी किसान के समर्थन में भारत बंदी को लेकर भागलपुर में सड़क पर उतरे. वहीं केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान बिल को लेकर

भागलपुर : सड़क पर उतरे विपक्षी दल, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाये नारे
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : किसान बिल के खिलाफ किसान सहित विपक्षी दलों के नेता भी किसान के समर्थन में भारत बंदी को लेकर भागलपुर में सड़क पर उतरे. वहीं केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान बिल को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. 


इस दौरान प्रदर्शनकारी ने केंद्र सरकार के किसान कानून को काला कानून बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाये और कानून वापसी तक आगे अनवरत आंदोलन जारी रखने की बात कही. 


वहीं नवगछिया में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इधर भारत बंद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गई है. सभी मुख्य चौक चौराहे और अन्यत्र स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है. 


वहीं आंदोलन के बहाने संभावित उपद्रव को देखते हुए पुलिस बलों को चौकन्ना रहने के भी निर्देश दिया गया है. यही नहीं आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कही गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता