ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोटा में नीट की तैयारी कर रही लड़की से हॉस्टल में टिफिन पहुंचाने वाले ने किया गंदा काम, वीडियो वायरल करने की धमकी

DESK : राजस्थान के कोटा में अब एक नीट की तैयारी करने आई बिहार की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसे खाना पहुंचाने वाले एक मेसकर्मी पर लगा है।

कोटा में नीट की तैयारी कर रही लड़की से हॉस्टल में टिफिन पहुंचाने वाले ने किया गंदा काम,  वीडियो वायरल करने की धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : राजस्थान के कोटा में अब एक नीट की तैयारी करने आई बिहार की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप उसे खाना पहुंचाने वाले एक मेसकर्मी पर लगा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मानें तो इस घिनौने काम में हॉस्टल के संचालक ने आरोपी का सपोर्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया है। यह घटना  कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के हवाले से यह जानकारी मिली है कि दुष्कर्म का यह मामला जवाहर नगर थाना में 10 अक्टूबर को आया और पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवायी। छात्रा की उम्र महज 15 वर्ष बतायी जा रही है।पीड़िता ने पुलिस के सामने पूरा मामला बताया और लिखित शिकायत में बताया कि उसका टिफिन एक मेस से आता था।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे टिफिन पहुंचाने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह लड़का उसे टिफिन देने हॉस्टल आता था। जिससे उसकी जान-पहचान उससे बढ़ गयी थी। अक्सर खाने को लेकर उसकी बात उस टिफिन वाले से होने लगी और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने हॉस्टल के संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए। 


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब दुष्कर्म के बारे में हॉस्टल के संचालक को बताया तो उसने साथ देने के बदले चुप रहने का दबाव बनाया। साथ ही हॉस्टल संचालक ने पीड़िता को कहा कि मेसकर्मी उससे शादी कर लेगा। बताया गया कि जब इसका विरोध किया तो हॉस्टल संचालक ने आरोपित मेसकर्मी को लड़की के फोटो और वीडियो को वायरल करने के लिए उकसाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।