ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, कोसी नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे

Bihar News: सुपौल जिले में कोसी नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों की मदद से दो को बचा लिया गया, लेकिन एक बच्चा अब भी लापता है। राहत टीम की देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोसी नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। घटना बसबिट्टी के पास की है। ग्रामीणों की सूझबूझ से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अब भी लापता है।


दरअसल, तीनों बच्चे अपनी मां के साथ कोसी नदी में स्नान के लिए गए थे। स्नान के बाद तिलहेश्वर शिव मंदिर में पूजा करने की योजना थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चे गहरे पानी में चले गए तो शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक बच्चा तेज बहाव में बह गया।


घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे लोगों में आक्रोश है। साथ ही, आपदा प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना स्थल पर 'आपदा मित्र' भी नदारद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर राहत टीम पहुंचती तो शायद तीसरे बच्चे को भी बचाया जा सकता था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता