ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

कोईलवर पुल का उद्घाटन आज, केंद्र ने नीतीश को पूछा तक नहीं

PATNA : लंबे इंतजार के बाद आज भोजपुर को पटना से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन होने जा रहा है। कोईलवर पुल के डाउनस्ट्रीम लेन का उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करने जा रहे हैं। इस लोकार्पण कार्य

कोईलवर पुल का उद्घाटन आज, केंद्र ने नीतीश को पूछा तक नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लंबे इंतजार के बाद आज भोजपुर को पटना से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन होने जा रहा है। कोईलवर पुल के डाउनस्ट्रीम लेन का उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करने जा रहे हैं। इस लोकार्पण कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार ने बीजेपी के नेताओं की पूरी कतार खड़ी की है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूछा तक नहीं है। कोईलवर पुल के उद्घाटन के बहाने एनडीए का अंदरूनी गतिरोध एक बार फिर से खुलकर सामने आ गया है। बीजेपी और जेडीयू के बीच जिस दूरी की चर्चा होती रहती है, उसका ताजा नमूना उद्घाटन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में ना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाया गया और ना ही पोस्टर बैनर पर भी कहीं जगह दी गई।


केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज कोईलवर पुल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए न तो मुख्यमंत्री को न्योता दिया गया है और ना ही जेडीयू के किसी नेता को ही बुलाया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आमंत्रण पत्र में न तो मुख्यमंत्री का नाम है और न ही उनके किसी नेता का। हालांकि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और किरण देवी का नाम इस आमंत्रण पत्र में जरूर लिखा गया है।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा सांसद रामकृपाल यादव, BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजद विधायक किरण देवी और मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के किसी भी नेता को नहीं बुलाया गया है।

टैग्स