ब्रेकिंग
Facebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान पर

कोइलवर पुल पर 12 घंटे से महाजाम, कई KM लंबी लगी गाड़ियों की कतार

PATNA : बिहटा चौक से कोइलवर पुल होते हुए बक्सर, सासाराम, सहार या सारण की ओर जाने वाले लोगों की परेशानी जाम की वजह से काफी बढ़ गई गई. शुक्रवार की रात से ही इस रूट पर दोनों लेन भयंकर

कोइलवर पुल पर 12 घंटे से महाजाम, कई KM लंबी लगी गाड़ियों की कतार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहटा चौक से कोइलवर पुल होते हुए बक्सर, सासाराम, सहार या सारण की ओर जाने वाले लोगों की परेशानी जाम की वजह से काफी बढ़ गई गई. शुक्रवार की रात से ही इस रूट पर दोनों लेन भयंकर जाम है. जानकारी के अनुसार, NH 30 पर होली के बाद से ही सारण, आरा-बक्सर, सासाराम, सहार पर गाड़ियों का परिचालन बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और प्रशासन के द्वारा किये गए सभी तरह के इंतजाम फेल साबित हो रहे हैं. 


आपको बता दें कि इस रूट पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रैफिक SP ने बिहटा चौक पर तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बांटी थी. इसमें 4 जवान और एक अधिकारी को तैनात रहना था लेकिन जाम लगने के बाद वहां लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं. जाम में फंसे लोगों का कहना है कि सोन नदी पर बने पुराने और नए सिक्स लेन पुल पर भी ट्रैफिक पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है लेकिन लोगों को महाजाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है. 


बताया जा रहा है कि इस रूट पर लगे महाजाम की एक वजह छपरा में रेल ओवरब्रिज भी है. दरअसल, वहां पर लिंक रोड बनाया गया है. लिंक रोड पर दोनों लेन में गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है. इस पुल को बनने में 2 महीने का समय और भी लग सकता है. इसको लेकर सारण, भोजपुर और पटना के एसपी को जाम से राहत दिलाने के लिए व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया था लेकिन जाम से लोगों को राहत नहीं मिली है. कड़ी धूप की वजह से जाम में फंसे लोग और भी परेशान हो रहे हैं. 

टैग्स