ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

कोबरा, एसटीएफ़ और पुलिस ने नक्सलियों के नापाक इरादों को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी बरामद

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है। यहां कोबरा, एसटीएफ़ और जिला पुलिस ने नक्सलियों के नापाक इरादों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया है। शीर्षस्थ रहे नक्सली नेता स

कोबरा, एसटीएफ़ और पुलिस ने नक्सलियों के नापाक इरादों को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी बरामद
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है। यहां कोबरा, एसटीएफ़ और जिला पुलिस ने नक्सलियों के नापाक इरादों को ध्वस्त कर भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया है। शीर्षस्थ रहे नक्सली नेता संदीप यादव की मौत के बाद अपने संगठन को संभालने और मजबूती के उद्देश्य से पहाड़ी क्षेत्रों में आशियाना बना कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटी नक्सलियों के मंसूबे पर सोमवार को पानी फिर गया। 



कोबरा, एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में न सिर्फ उनके बंकर ध्वस्त किए गए, बल्कि भारी मात्रा में आईडी और विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अजनवा पहाड़ पर की गई है। 



पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोबरा, एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पहाड़ से नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त करते हुए वहां से भारी मात्रा में राशन के सामान बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रखे गए विस्फोट को में 50 से भी अधिक की संख्या में सीरीज आईईडी, दो दर्जन जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी, पाइप तथा अन्य सामग्रियां शामिल है। 



एसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और बरामद विस्फोटकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस कृत संकल्पित है। यह अभियान तब तक जारी रहेगी जब तक जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त न करा दिया जाए ।

टैग्स