ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो

Bihar News: किशनगंज SDPO गौतम कुमार की 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में नया खुलासा हुआ है. एसडीपीओ की नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति है. सोशल मीडिया के जरिए उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल सामने आई है.

Bihar Police News
बिहार का धनकुबेर SDPO
© Social media
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज में तैनात SDPO गौतम कुमार से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पहले उनकी पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बाद अब उनकी नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SDPO गौतम कुमार की नौकरानी पारो, किशनगंज के धरमगंज स्थित किला बागान की रहने वाली है। पारो कथित तौर पर लग्जरी जीवन जीती थी। वह 35 लाख रुपये की थार गाड़ी से काम पर आती थी। जानकारी के मुताबिक, उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार इलाके में करीब एक करोड़ रुपये का बंगला बनवाया है। इसके अलावा, निलंबित SDPO गौतम कुमार द्वारा उसे बुलेट बाइक गिफ्ट किए जाने की भी बात सामने आई है।


पारो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रही है। उसके कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह बुलेट के साथ नजर आ रही है। एक वीडियो में उसके हाथ में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह SDPO और उनके सहयोगियों के साथ भी दिख रही है। EOU की कार्रवाई के बाद गौतम कुमार को पुलिस मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया है और उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


इतना ही नहीं, पारो को घर से सरकारी आवास तक लाने-ले जाने के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार इसके लिए सरकारी या निजी वाहन विशेष रूप से भेजे जाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसके पास करीब 6 लाख रुपये का सोने का हार भी है। इन खुलासों के बाद पारो अपने परिवार के साथ फरार हो गई है। इस मामले ने किशनगंज पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


गौरतलब है कि SDPO गौतम कुमार पर 32 साल की नौकरी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनका लाइफस्टाइल बेहद आलीशान बताया जा रहा है, जिसमें महंगे रिसॉर्ट में ठहरना और फैमिली ट्रिप शामिल हैं। पूर्णिया स्थित उनके बंगले की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उसकी फर्निशिंग पर ही 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।


EOU ने हाल ही में उनके 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनमें पूर्णिया, किशनगंज, पटना, अररिया और सिलीगुड़ी शामिल हैं। इस दौरान 36 जमीन के दस्तावेज, LIC और नोएडा-गुरुग्राम में निवेश से जुड़े कागजात बरामद हुए। साथ ही 60 लाख रुपये के गहने, महंगी घड़ियां और क्रेटा व थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। SDPO गौतम कुमार मूल रूप से सहरसा के रहने वाले हैं और 1994 बैच के SI हैं। फिलहाल उन्हें पद से हटा दिया गया है और पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता