ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

शादी की खुशियां मातम में बदली: एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

तीनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ निकाह में आए हुए थे, तभी शनिवार की सुबह तीनों नदी में नहाने चले गये। जहां पैर फिसलने से बच्चे नदी में समा गये।

ACCIDENT
3 बच्चों की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित तलवारबंधा गांव की है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि बहादुरगंज प्रखंड के तुलसिया स्थित बालूबाड़ी गांव में यह परिवार शादी समारोह में आया हुआ था। सभी बच्चे पास के नदी में नहाने गये हुए थे। 


इसी दौरान तीनों गहरे पानी में समा गये। गहरे पानी में जाने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखते ही देखते शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गयी। 

किशनगंज से नौशाद आलम की रिपोर्ट

टैग्स