ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

किशनगंज में आधा दर्जन घर जलकर राख, आग बुझाने नहीं पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, लोगों में आक्रोश

अगलगी की सूचना के बावजूद दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने खुद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लोग अब फायर ब्रिगेड की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

BIHAR
अगलगी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: होली खत्म होने के बाद गर्मी बढ़ गयी है और तेज हवाएं भी चलने लगी है। तेज हवा के चलते अगलगी की घटनाएं भी सामने आ रही है। हम बात किशनगंज की कर रहे हैं जहां एक घर में लगी आग ने तेज हवा के चलते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


लोग अपनी-अपनी जान बचाकर वहां से किसी तरह निकले। वही घर में रखे सामानों को भी बाहर निकालने की कोशिश की गयी लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरा सामान नहीं बचा पाए। अगलगी की घटना में पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना किशनगंज के ठाकुरगंज ब्लॉक अंतर्गत छैतल पंचायत के दिघली गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अगलगी की यह घटना घर में खाना बनाने के दौरान हुई है।


 घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गयी लेकिन आग को बुझाने के लिए कोई नहीं पहुंचा तब थक हार कर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों को आग को बुझाने में कई घंटे लग गये। इस तरह लोगों ने अन्य घरों में आग लगने से बचा लिया। लेकिन कुछ घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जमीन के कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। जिसे जमीन के सर्वे में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया था।


 इस घटना से फायर बिग्रेड की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद ना तो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची ना ही दमकल कर्मी ही पहुंच पाए। यदि समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया जाता तब लाखों की संपत्ति का नुकसान नहीं होगा। गांववालें पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग सरकार से कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।



टैग्स