ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सेक्युलरिज्म के नाम पर कब तक ठगे जाएंगे मुसलमान? ओवैसी ने कहा - हम लोगों को मुर्ख बना रहे नीतीश - तेजस्वी और लालू

KISHANGANJ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मुस्लिमों से पूछा है कि- वे कब तक सेक्युलरिज्म के नाम पर का

सेक्युलरिज्म के नाम पर कब तक ठगे जाएंगे मुसलमान? ओवैसी ने कहा - हम लोगों को मुर्ख बना रहे नीतीश - तेजस्वी और लालू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KISHANGANJ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मुस्लिमों से पूछा है कि-  वे कब तक सेक्युलरिज्म के नाम पर कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू को वोट देकर ठगे जाते रहेंगे? ओवैसी इन दिनों बिहार के सीमांचल इलाकों में मौजूद हैं। जहां मुस्लिमों की अच्छी-खासी आबादी है। ऐसे में अब उन्होंने यह बड़ा दाव खेला है। 


असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों से कहा है कि -  आप लोग कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू को वोट देते हैं और ये लोग बीजेपी को बिहार में ले आते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया,- 'मुसलमानों, सेक्युलरिज्म के नाम पर कब-तक ठगे जाओगे? कब-तक कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी को वोट देते रहोगे? अगर आज आप नहीं समझे तो नुकसान सीमांचल का होगा, नुकसान आप सबका होगा.'


हैदराबाद सांसद 54 सेकंड के वीडियो में कहते हैं, 'कब तक आप सेक्युलरिज्म के नाम पर ठगे जाएंगे। कब तक आप इनको (कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू) वोट देंगे और ये बिहार में बीजेपी के हाथ में सत्ता सौंपते रहेंगे।  मैंने आपसे 2015 में भी कहा था, मगर मेरी बात का आप लोगों ने यकीन नहीं किया. मैंने 2019-20 में भी कहा था, मगर आपने मेरी बात को नहीं समझा। कम से कम अब तो समझ जाओ।'


इसके आगे ओवैसी ने कहा कि, 'याद रखो आप लोग खुद अपने मुकद्दर का फैसला कर सकते हैं। आप लोगों में इतनी ताकत है कि अगर कोई फैसले लिए जाएंगे तो आप खुद उसे तय कर पाएंगे। अगर आप लोग अपने वोट का इस्तेमाल सही से नहीं करेंगे तो नुकसान आपका होगा। नुकसान सीमांचल की जनता का होगा.' वीडियो में कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के नेताओं को भी देखा जा सकता है। 


आपको बताते चलें कि, असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह अलग-अलग राज्यों की उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं, जहां अल्पसंख्यकों और पिछला समुदाय की आबादी है।  बिहार में सीमांचल का इलाका ऐसा है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी काफी अच्छी है। ओवैसी की पार्टी की नजर किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार की सीटों पर है।