ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकराई, दो सगे भाइयों की मौत

Bihar News: किशनगंज में तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर सर्रा पुल के पास रात करीब 10 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से जा टकराई।


जानकारी के अनुसार, दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर सकौर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण कंपनी के प्लांट के पास खड़े एक मालवाहक डंपर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। 


अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों के सिर डंपर की लोहे की बॉडी से टकरा गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


मृतकों की पहचान मुनतसीर और दानिश के रूप में हुई है। दोनों के पिता आमीन उद्दीन, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सकौर नटुआपारा के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि एक भाई की हाल ही में शादी हुई थी और घर में खुशियों का माहौल था, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया। 


हादसे की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात सामान्य कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता