ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Mock Drill: 7 मई को यहां भी होगा 10 मिनट का ब्लैकआउट, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Mock Drill: बिहार के किशनगंज में भी 7 मई को 10 मिनट का ब्लैकआउट होगा. इस दौरान सायरन भी बजेंगे. जिला प्रशासन ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं.

Mock Drill
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mock Drill: किशनगंज जिले में भारत-पाक तनाव के बीच बिहार के 6 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल होगी। शाम 7 बजे से 10 मिनट तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान ब्लैकआउट रहेगा। मकसद आपात स्थिति में लोगों की तैयारी जांचना है।


यह अभ्यास किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, पटना और बेगूसराय में होगा। जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने इसकी जानकारी दी। शाम 6:58 बजे सायरन बजेगा। इसके दो मिनट बाद सभी नागरिकों से रोशनी के सभी स्रोत बंद करने की अपील की गई है।


प्रशासन ने कहा है कि लोग मोमबत्ती, टॉर्च या किसी अन्य रोशनी का इस्तेमाल न करें। सड़कों पर चल रहे वाहनों को भी रोका जाएगा। एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को छूट दी गई है। ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।


अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी विकसित होगी। प्रशासन ने किशनगंज के लोगों से सहयोग की अपील की है। सभी नागरिकों से इस अभ्यास में सक्रिय भागीदारी करने को कहा गया है।