ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: किशनगंज में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 405 ग्राम हेरोइन और 183 ग्राम MDMA समेत बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस अब आरोपी...

किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट में हुई छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से करीब 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. बरामद सामान में 405 ग्राम हेरोइन यानी ब्राउन शुगर और 183 ग्राम एमडीएमए शामिल है. पुलिस ने कुल 588 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है.


कार्रवाई के दौरान पुलिस को मादक पदार्थों के अलावा हथियार और बड़ी मात्रा में अन्य सामान भी मिले. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो तलवार, छह मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड, तीन फोन-पे स्कैनर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया. पुलिस ने 1 लाख 1 हजार 300 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.


गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा हाट निवासी बब्लु गिरी अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना की जांच के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ और बहादुरगंज थाना की संयुक्त टीम बनाई गई.


इसके बाद टीम ने बब्लु गिरी के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को 405 ग्राम हेरोइन और 183 ग्राम एमडीएमए मिला. इसके अलावा हथियार, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, फोन-पे स्कैनर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी भी बरामद की गई. मौके से बब्लु गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया.


पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई सुराग मिलने की बात

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहागाड़ा हाट वार्ड संख्या-5, बहादुरगंज निवासी बब्लु गिरी, पिता स्वर्गीय खगेश्वर गिरी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है.


अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ आरोपी तक कहां से पहुंचे थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. जांच में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.


अवैध संपत्ति की भी होगी जांच

पुलिस अब मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई कथित अवैध संपत्ति का भी पता लगा रही है. अधिकारियों के अनुसार, जांच में ऐसी संपत्ति सामने आने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी.


इस मामले में बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 597/26 दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बब्लु गिरी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी और शराबबंदी कानून से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.