ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

KISHANGANJ: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा घटना किशनगंज से सामने आई है, जहां तेज गति से आ रही कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लड़कों की मौके पर ही मौ

बिहार: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा घटना किशनगंज से सामने आई है, जहां तेज गति से आ रही कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किशनगंज शहर से सटे बंगाल-बिहार सीमा पर धर्मपुर के पास की है।


मृतकों की पहचान सम्राट महतो और रत्न कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी धर्मपुर स्थित एक होटल में खाना खाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाल-बिहार सीमा पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबति तीन का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।