ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : शराब पीकर हंगामा कर रहा था SSB का जवान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

KISHANGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब पीकर हंगामा कर रहे एक एसएसबी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के फरिंग

बिहार : शराब पीकर हंगामा कर रहा था SSB का जवान, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब पीकर हंगामा कर रहे एक एसएसबी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के फरिंगघोड़ा स्थित एसएसबी कैंप के पास देर रात शराब के नशे में एक जवान हंगामा कर रहा था. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टाउन थाना पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई. 


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे जवान को हिरासत के ले लिया और सदर अस्पताल में ले जाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार एसएसबी जवान का नाम देवेंद्र लाल हलगा है और वह जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. कुछ समय से वह किशनगंज एसएसबी मुख्यालय में पदस्थापित था. 


टाउन थाना एसएचओ सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि एसएसबी जवान के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी.  उन्होंने बताया की मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नशे के हालत में जवान को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

टैग्स