ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: थाने की हाजत से फरार हो गया था आरोपी, SP ने एक दर्जन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना से चोरी के आरोपी की पुलिस अभिरक्षा से फरारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bihar News
बिहार न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज से चौकानें वाला मामला सामने आया है, यहां एक थाने के अंदर मौजूद पुलिसवालों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। यह मामला किशनगंज जिला का है। दरअसल, दो बाइक को चोरी कर बदमास फरार हो रहे थे, तब तक पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और बीते दिन रविवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से 22 वर्षीय एक आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसे देखती रह गयी है। 


पुलिस अभिरक्षा में बहादुरगंज थाने से फरार हो हुआ है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अंचल निरीक्षक बहादुरगंज को प्रारंभिक जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अभिरक्षा से कैदी के फरार होने के मामले में कर्तव्यहीनता व शिथिलता बरतने पर पांच को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है।


पुलिस के गुप्त सूत्रों के अनुसार शनिवार रात बहादुरगंज एवं दिघलबैंक थाना की पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, यहीं से रविवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को चकमा देकर अंजार थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। 


बताया जा रहा है कि थाने से फरार आरोपी अंजार कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुंवारी वैसा निवासी ताहिर आलम का पुत्र है। इस बाबत एसपी सागर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार छह में से एक आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले पर जल्द से जल्द स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।