ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की मौत, कई घायल; स्कॉर्पियो और डंपर की हुई जोरदार टक्कर

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पौआखाली थावा क्षेत्र के पेटभरी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पांच लोगों की मौत, कई घायल; स्कॉर्पियो और डंपर की हुई जोरदार टक्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पौआखाली थावा क्षेत्र के पेटभरी के पास एप 327ई की है।


जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियों और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायलों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग अररिया से पश्चिम बंगाल जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो की टक्कर डंपर से हो गई। हादसे के बाद एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।