ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़े

KISHANGANJ : एसपी आवास में एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया. सांप को देखते ही अंगरक्षकों और पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उनके रोंगटे खड़े हो गए. ह

बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़े
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : एसपी आवास में एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया. सांप को देखते ही अंगरक्षकों और पुलिसकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल  बन गया. उनके रोंगटे खड़े हो गए. हालांकि गनीमत रही कि कोई अनहोनी हो, उससे पहले ही विषैले सांप को सपेरे की मदद से पकड़ लिया गया. 

बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़ेFile Image


दरअसल किशनगंज के एसपी कुमार आशीष रविवार शाम को अपने आवास में जा रहे थे. इस दौरान उनकी नजर अचानक से एक जहरीले सांप पर पड़ी, जो उनके आवास में घुस आया था. सांप को देखते ही पुलिस कप्तान ने बॉडीगार्ड को आवाज लगाई. साहब की आवाज सुनकर जैसे ही बॉडीगार्ड और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे, सांप देखते ही उनके रोंगटे खड़े हो गए. 


बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़ेFile Image


किशनगंज एसपी कुमार आशीष के बॉडीगार्ड ने जहरीले सांप को मारने की इच्छा व्यक्त की लेकिन पुलिस कप्तान से बॉडीगार्ड को ऐसा कुछ भी करने से साफ़ मना कर दिया. आनन फानन में खगड़ा से एक सपेरे को बुलाया गया, जिसने विषधर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. 


बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़े


किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने बताया कि सरकारी आवास के निकट स्थित जंगली झाड़ियों में काफी संख्या में विषैले सांप मौजूद हैं. हालांकि सांपों ने अबतक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. बरसात के बाद भीषण गर्मी पड़ने के कारण के कारण अक्सर ये भोजन की तलाश में निकल जाते हैं और कभी कभी भटककर आवास तक पहुंच जाते हैं.


बिहार : SP आवास में निकला जहरीला सांप, बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों के रोंगटे हो गए खड़ेFile Image


पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि आवास में प्रवेश करने वाले विषधर को पकड़ कर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है.