ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार के किशनगंज में राष्ट्रीय ध्वज जलाने की कोशिश: सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने सरकार को पत्र लिख कर दी जानकारी

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की कोशिश की गयी. सरकारी स्कूल में हो रहे झंडोत्तोलन समारोह के दौरान ये नापाक ह

बिहार के किशनगंज में राष्ट्रीय ध्वज जलाने की कोशिश: सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने सरकार को पत्र लिख कर दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की कोशिश की गयी. सरकारी स्कूल में हो रहे झंडोत्तोलन समारोह के दौरान ये नापाक हरकत की गयी. स्कूल की आदिवासी महिला प्रिंसिपल ने जब इसे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी जमकर बदसलूकी की गयी. राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की कोशिश करने वाला आरोपी खुद को स्थानीय AIMIM के विधायक का करीबी बताता है.


किशनगंज के कोचाधामन का वाकया

ये वाकया किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के धनपूरा सरकारी स्कूल का है. स्कूल की प्रिंसिपल मंजू कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत दूसरे अधिकारियों को पत्र लिख कर मामले की जानकारी दी है. प्रिंसिपल ने अपने पत्र में कहा है कि सरकार द्वारा तय कोविड गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल के कुछ बच्चों, अभिभावकों औऱ शिक्षकों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया जा रहा था. इसी बीच धनपूरा गांव के ही आबिद हुसैन नामक व्यक्ति ने उत्पात मचा दिया.


प्रिंसिपल के पत्र के मुताबिक आबिद हुसैन झंडोत्तोलन के वक्त स्कूल में पहुंच गया औऱ भद्दी भद्दी गालियां देने लगा. उसने प्रिंसिपल को कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई झंडा फहराने की. प्रिंसिपल के पत्र के मुताबिक आबिद हुसैन ने कहा कि वह झंडा उतार कर जला देगा. वह राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर फेंकने की कोशिश करने लगा. आबिद हुसैन ने स्कूल की प्रिंसिपल को ताबड़तोड़ भद्दी भद्दी गालियां दीं. वह लगातार झंडे तो उतार कर जलाने की कोशिश कर रहा था.


प्रिंसिपल मंजू कुमारी ने अपने पत्र में लिखा है कि स्कूल में मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीचबचाव नहीं किया होता तो वहां बड़ा अनर्थ हो जाता. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसे रोका. धनपूरा सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल मंजू कुमारी आदिवासी तबके से आती हैं. उन्होंने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से आरोपी आबिद हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज कराने की अनुमति मांगी है. वैसे, मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आबिद हुसैन खुद को AIMIM के स्थानीय विधाय़क का करीबी बताता है. उसकी दबंगई और पहुंच के कारण इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने आबिद हुसैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. उधर प्रिंसिपल मंजू कुमारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दे दी है. पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन भी भेजा जा रहा है.


बिहार के किशनगंज में राष्ट्रीय ध्वज जलाने की कोशिश: सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने सरकार को पत्र लिख कर दी जानकारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता