ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

किशनगंज में 3 लड़कों की मौत, माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला घूमने आये थे

KISHANGANJ : माघ पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को किशनगंज में एक बड़ी घटना हुई. दरअसल माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नदी में डुबकी लगाने गए 3 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा

किशनगंज में 3 लड़कों की मौत, माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला घूमने आये थे
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : माघ पूर्णिमा के मौके पर शनिवार को  किशनगंज में एक बड़ी घटना हुई. दरअसल माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नदी में डुबकी लगाने गए 3 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नदी में स्नान करने के दौरान 4 युवक डूब गए थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई. जबकि एक युवक की जान बच गई. हालांकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


घटना किशनगंज जिले के दौला पंचायत की है, जहां  लालबारी घाट पर माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नदी में डुबकी लगाने गए 3 युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. ये सभी किशनगंज माघी पूर्णिमा के मेले में आये थे. गौरतलब को कि माघ पूर्णिमा के मौके पर किशनगंज में पिछले 10 साल से मेला लगता आ रहा है. इस मेले का लुत्फ़ उठाने आस-पड़ोस के साथ-साथ अन्य शहरों से भी लोग आते हैं. 


जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में भी एक भयावह घटना हुई. नृत्यशाला गांव में अचानक कई घरों में आग लग गई. जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि लोग जबतक आग पर काबू पाते तब तक कई घर इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगी, जो धीरे-धीरे दूसरे घरों तक पहुंच गई. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता