ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द

किराना दुकानदार से पांच लाख रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गल्ला में रखा कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

PATNA : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना व्यवसाई से पांच ल

किराना दुकानदार से पांच लाख रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गल्ला में रखा कैश लूटकर फरार हुए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने पिस्टल के बल पर किराना व्यवसाई से पांच लाख की रंगदारी मांगी है।


वहीं, रंगदारी नहीं देने पर गल्ले में रखे ढाई तीन हजार लूटकर अपराधी फरार हो गए। यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज का बताया जा रहा है।


जहां श्रवण किराना स्टोर में उजले रंग के बिना नंबर के अपाचे मोटरसाइकिल खड़ी कर एक व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ। दुकानदार से उसने पीयर्स साबुन की मांग की, दुकानदार ने पूछा एक या पैकेट। इतने में उसने कहा कि जो भी गल्ला में पैसा है मुझे दो और पिस्तौल निकाल दुकानदार बल्लू भगत को भयभीत करने के लिए बट्ट से मारा। गल्ला में ढाई से तीन हजार उस समय पड़ा था जिसे उसने लिया। उसने मोबाइल से अपने साथी को फोन मिलाकर बात कराया। उसके साथी ने दुकानदार को पांच लाख रुपया रंगबाजी मांगा, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी थी । 


उधर, आराम से अपराधी दुकान से निकलकर अपने साथी संग मोटरसाइकिल से कांवरिया पथ के रास्ते में निकल गया।