ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

खिचड़ी खाने से एक साथ 50 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मिड डे मील में सल्फास होने की आशंका

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां मथुरापुर गर्ल्स स्कूल में मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद एक साथ पचास से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। सभी बच्चों

खिचड़ी खाने से एक साथ 50 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मिड डे मील में सल्फास होने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां मथुरापुर गर्ल्स स्कूल में मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद एक साथ पचास से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। सभी बच्चों को उल्टी होने लगी जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल में रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर है। 


मिड डे मील में खिचड़ी खाने के बाद से उल्टी होने की शिकायत पर 50 से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मथुरापुर गर्ल्स स्कूल में मिड डे मील में सल्फास होने का शक लोग कर रहे है। बताया जाता है कि खिचड़ी में सल्फर था जिसे खाने के बाद ही बच्चों को उल्टियां होने लगी। सभी की तबीयत बिगड़ गयी। 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


बताया जाता है कि मथुरापुर उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में मीड डे मिल खाने के बाद ही इन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। लेकिन मिड डे मील में सल्फास होने की आशंका जतायी जा रही है हालांकि इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि खिचड़ी में सल्फर था या नहीं।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता