ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

खेत में बिजली का तार गिरने से एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत, गांव में मातम

PURNEA: पूर्णिया में एक ही परिवार के 4 महिलाओं की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना टिकापट्टी थानाक्षेत्र के गोड़ियारी पश्चिम पंचायत के वार्ड नम्बर 1

खेत में बिजली का तार गिरने से एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत, गांव में मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक ही परिवार के 4 महिलाओं की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना टिकापट्टी थानाक्षेत्र के गोड़ियारी पश्चिम पंचायत के वार्ड नम्बर 1 की है जहां एक खेत में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार अचानक गिर गया और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी महिलाएं एक ही परिवार की सदस्य है। 


महिलाएं खेत में रोपनी कर रही थी। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। तार के गिरने से खेत में काम कर रही महिलाएं इसकी चपेट में आ गये। इस दौरान तीन महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गयी जबकि चौथी महिला की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


आसपास के खेत में काम कर रहे मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पूरे गांव में इस घटना से मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में बिजली की आपूर्ति को काटा गया। 


टिकापट्टी थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी जैसे ही मिली थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। फिलहाल बिजली विभाग और थाने की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता