ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

खेसारी लाल के कार्यक्रम में तोड़फोड़, राजनीतिक बयानबाजी से भड़के लोग, पुलिस को करना पड़ गया लाठीचार्ज

NAWADA: लोक आस्था का महापर्व छठ के उपलक्ष्य में नवादा के सिरदल्ला में एक सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद य

खेसारी लाल के कार्यक्रम में तोड़फोड़, राजनीतिक बयानबाजी से भड़के लोग, पुलिस को करना पड़ गया लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: लोक आस्था का महापर्व छठ के उपलक्ष्य में नवादा के सिरदल्ला में एक सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी से दर्शक उग्र हो गये और हंगामा करने लगे। लोगों ने इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की। अफरा-तफरी ऐसी मची कि नेताओं के लिए बना मंच भी टूट गया और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


रजौली के सिरदला में छठ पर्व के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे थे। उनके गानों पर लोग नाचते और झूमते नजर आए। खेसारी लाल यादव ने अपने गानों से दर्शकों को बांधे रखा। लोगों का भरपुर मनोरंजन किया। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों ने अपने-अपने मोबाइल का टार्च लाइट जलाकर खेसारी लाल का स्वागत किया और उत्साह बढ़ाया।


खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए लोग ताड़ के पेड़ पर चढ़ गये। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक बयानबाजी से दर्शक उग्र हो गए। जिसे देखते हुए पुलिस ने हंगामा कर रहे दर्शकों पर लाठियां चटकाई। लोगों ने इस दौरान जमकर तोड़-फोड़ की और वहां लगी कुर्सियों को भी नहीं छोड़ा। खेसारी लाल का प्रोग्राम देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े थे। भीड़ इतनी थी मची अफरा-तफरी में नेताओं के लिए बना मंच भी टूट गया। जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के साथ छोटू छलिया भी पहुंचे थे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता