ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

खाना खाने जा रहे हैं तो पटना के होटल्स की रैंकिंग जान लीजिए.. सबसे हाइजीन भोजन कहाँ मिलेगा

PATNA: अगर आप राजधानी पटना के होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करने के लिए जाने वाले हैं तो इनकी हाइजीन रैंकिंग को जरूर जान लीजिए. पटना के होटल और रेस्टोरेंट की हाइजीन रैंकिंग फूड सेफ्ट

खाना खाने जा रहे हैं तो पटना के होटल्स की रैंकिंग जान लीजिए.. सबसे हाइजीन भोजन कहाँ मिलेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: अगर आप राजधानी पटना के होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करने के लिए जाने वाले हैं तो इनकी हाइजीन रैंकिंग को जरूर जान लीजिए. पटना के होटल और रेस्टोरेंट की हाइजीन रैंकिंग फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जारी की है. सोमवार को डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई इस रैंकिंग में कई बड़े होटल एवरेज माने गए हैं तो वही कईयों को हाइजीन रैंकिंग में एक्सीलेंट ग्रेड मिला है.


रैंकिंग के अनुसार राजधानी के पाटलिपुत्र पटना होटल को फाइव स्टार रैंकिंग मिली है, तो वहीं गुणवत्ता के मामले में इससे एक्सीलेंट कैटेगरी में रखा गया है. इसके अलावा एक्सीलेंट कैटेगरी में पटना के लेमन ट्री प्रीमीयर को भी रखा गया है. जबकि पटना के होटल मौर्य को 3 स्टार रैंकिंग के साथ गुणवत्ता के पैमाने पर गुड कैटेगरी हासिल हुई है.


आपको बता दें कि FSSI की राईट मुहीम के तहत कुछ महीने पहले केन्द्रीय टीम ने एजेंसी की टीम के साथ होटल-रेस्टुरेंट का निरीक्षण किया गया था. खाना बनाने के तरीके, इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, परोसने के दौरान साफ-सफाई, हाइजीन और सैनिटाइजेशन आदि के साथ तीन बार उपयोग हो चुके तेल की बिक्री या हर महीने भंडारण की रिपोर्ट, मिठाई आदि में बेस्ट बिफोर लिखने जैसे नियमों की पड़ताल की गई. जिन संस्थानों ने जुड़े कागजात पेश किए थे, उनकी रैंकिंग बेहतर आई है. 


वहीं कुछ बड़े नाम इसमें पीछे रह गए. अन्य होटल रेस्टोरेंट आदि की रैंकिंग का काम जारी है. इससे एक ओर ग्राहकों को उनके पैसों के बदले गुणवत्तापूर्ण व्यंजन मिलेंगे तो दूसरी ओर संस्थानों की ब्रांडिंग होने से उनका भी लाभ होगा.


सोमवार को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अभिहित पदाधिकारी अजय कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि होटल मौर्या समेत कई संस्थानों की रैकिंग जले तले संबंधी व अन्य आवश्यक कागजात मुहैया नहीं कराने से प्रभावित हुई है. FSSI की ईट राइट मुहिम के तहत कुछ महीने पहले केंद्रीय टीम द्वारा तय एजेंसी की टीम के साथ होटल-रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया गया था.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें