ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BPSC: खान सर ने की दोबारा एग्जाम लेने की मांग, कहा..पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल गिरा और अब BPSC गिर गया

PATNA: पटना में प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे शिक्षक खान सर ने आयोग से रिएग्जाम लेने की मांग की। खान सर ने कहा कि हम आयोग से केवल दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे ह

BPSC: खान सर ने की दोबारा एग्जाम लेने की मांग, कहा..पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल गिरा और अब BPSC गिर गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे शिक्षक खान सर ने आयोग से रिएग्जाम लेने की मांग की। खान सर ने कहा कि हम आयोग से केवल दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। आयोग को जितनी मुश्किल परीक्षा लेनी है ले सकते हैं। इससे हम नहीं भागे हैं।


हम कह रहे हैं कि मुश्किल परीक्षा लो और बच्चों वाले सवाल मत दो। इससे ज्यादा मुश्किल तो हमारे क्लास टेस्ट के सवाल होते हैं। खान सर ने पूछा कि सारे सबूत और CCTV फुटेज को आयोग ने क्यों छिपाया? कई चीजें बाहर आई हैं जो जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे, राष्ट्रपति तक को बताएंगे कि बिहार में क्या हो रहा है। खान सर ने आगे कहा कि पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल गिरा और अब BPSC गिर गया।


ये छात्र कोई धन दौलत नहीं मांग रहे हैं ये कह रहे है कि जितनी मुश्किल परीक्षा लेनी है ले सकते हैं। गलती आयोग की है और इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन से भी कहते हैं इन बेचारों पर लाठी चार्ज करके आपको क्या मिल जाएगा। यही वो लोग है कल अधिकारी बनेंगे और अधिकारी बन गये तो कही आपकों इन्हें ही सैल्यूट ना करना पड़ जाए। खान सर ने रिएग्जाम की मांग करते हुए पूछा कि बीपीएससी ने सबूत और सीसीटीवी फुटेज क्यों छुपाया?  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें