ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

'खान सर' बिहार पंचायत चुनाव प्रचार में सड़क पर उतरे, कहा- 'एक नहीं, 5 हजार लीजिए लेकिन वोट....'

PATNA : अपने यूट्यूब वीडियोज को लेकर फेमस पटना वाले 'खान सर' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते है. बता दें उनके YouTube पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. अब वो एक अलग ह

'खान सर' बिहार पंचायत चुनाव प्रचार में सड़क पर उतरे, कहा- 'एक नहीं, 5 हजार लीजिए लेकिन वोट....'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : अपने यूट्यूब वीडियोज को लेकर फेमस पटना वाले 'खान सर' सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते है. बता दें उनके YouTube पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. अब वो एक अलग ही अंदाज में देखने को मिल रहे है. 'खान सर' बिहार के पंचायत चुनाव में प्रचार करते नजर आए. 


आपको बता दें यूट्यूबर 'खान सर' मुखिया पद के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सड़क पर उतरे दिखे. सर प्रत्याशी के साथ कार की छत से रोड शो करते नजर आए. वहीं रोड शो के दौरान वह अनोखा अंदाज में हंसी मजाक करते हुए वोट अपील करते दिखे. 


चुनाव प्रचार के दौरान 'खान सर' ने कहा- '1000 नहीं 5000 लीजिए और वोट भी नहीं दीजिए. खस्सी (बकरा) 5 हजार में बिकता है, आदमी एक हजार में कैसे बिक जा रहा है. अरे पैसा भी ले लेना, एक हजार नहीं 5 हजार लेना और वोट भी नहीं देना है. स्वास्थ्य  शिक्षा, की लड़ाई लड़िये आप लोग. हम हमेशा आएंगे यहां. किसी को पढ़ाई-लिखाई की जरुरत होगी तो हमसे पटना में मिलिएगा.'  


आपको बता दें जिस प्रत्याशी के लिए 'खान सर' ने प्रचार किया उसका नाम विपिन कुमार है. जानकारी के अनुसार विपिन 'खान सर' के दोस्त हैं. विपिन का कहना है कि समाज में करप्शन को हुए सहदेई के सलहा पंचायत से चुनाव मैदान में उतरा हूं. मैं यूट्यूब पर पढ़ाने के काम के साथ समाज सेवा दोनों करूंगा कोई काम नहीं छोडूंगा. सारे प्रत्याशियो के करीबी चुनाव प्रचार करते हैं. 'खान सर' मेरे दोस्त हैं इसीलिए वो मेरे लिए आए थे. विपिन खुद भी एक यूटूबर है और Maths Masti नाम का यूट्यूब चैनल चलाते है. 


'खान सर' यूट्यूब पर पढ़ाई-लिखाई और ज्ञान की जटिल विषयो को अपने अंदाज में बताते हैं, जिसे लाखो लोग पसंद करते हैं. हालांकि, इन दिनों  'खान सर' का 'नेतागिरी' वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो मुखिया प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. 


टैग्स