ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR NEWS : खंभे से टकराई एम्बुलेंस,एक ही परिवार के 4 की मौत; यूपी जा रहे थे सभी लोग

DESK: बिहार के लोगों के लिए यह दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रह

BIHAR NEWS : खंभे से टकराई एम्बुलेंस,एक ही परिवार के 4 की मौत; यूपी जा रहे थे सभी लोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK: बिहार के लोगों के लिए यह दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, सिवनी में राहगीर को टक्कर मारने के बाद एम्बुलेंस खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल हैं। मृतकों में 3 साल का बच्चा शामिल है। एक्सीडेंट रविवार सुबह करीब 9 बजे जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास हुआ।


वहीं, लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान धूमा के धारपाठा गांव के पास ड्राइवर का नियंत्रण हट गया। एम्बुलेंस ने पहले पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मारी, फिर अनबैलेंस होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतर गई।


इस मामले में टीआई धुर्वे ने कहा, 'एम्बुलेंस में 8 लोग सवार थे। जिनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस (3) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील शाह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।' इस हादसे में जीन लोगों की मौत हो गई है। उसमें प्रतिमा देवी पति लाल शाह (35) निवासी- बेतिया, प्रिंस कुमार पिता लाल शाह (4) निवासी- बेतिया, मुकेश शाह पिता दीपलाल शाह (36) निवासी- रक्सौल, सुनील पिता मदन शाह (40) निवासी- गोकुल बताया जा रहा है। 


इधर, ग्वालियर में कार एक्सीडेंट में तीन दोस्तों की मौत हो गई। दो दोस्त अस्पताल में भर्ती हैं। पांचों युवक शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। उनकी कार इतनी तेज स्पीड में थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए।