ब्रेकिंग
बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦शराब के नशे में डाकघर पहुंचा पोस्टमास्टर, ग्राहकों से की बदसलूकी; फिर जो हुआ... पहुंच गया जेल✦बिहार MLC चुनाव: आज NDA की महाबैठक, बागियों पर फैसला या 8 सीटों की जीत का बनेगा मास्टरप्लान? सम्राट चौधरी ने बुलाई बैठक✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!

खाजपुरा के कारण राजाबाजार सब्जी मंडी बंद, ठेले वालों के आसपास के मोहल्लों में पहुंचने से संक्रमण का खतरा

PATNA : राजधानी पटना का खाजपुरा इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. आज पूरा इलाके में संक्रमण फैलने के बाद राजा बाजार सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया है. बेली रोड पर शेखपुरा मोड़ से

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना का खाजपुरा इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. आज पूरा इलाके में संक्रमण फैलने के बाद राजा बाजार सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया है. बेली रोड पर शेखपुरा मोड़ से लेकर जगदेव पथ के आगे तक का इलाका बिल्कुल सील है. इस इलाके में बड़ी तादाद में सब्जी और फल की दुकान लगती थी.

राजा बाजार सब्जी और फल मंडी बंद होने के बाद इस इलाके के दुकानदार अब ठेले लेकर आसपास के मोहल्लों में पहुंच चुके हैं. बेली रोड से सटे शास्त्री नगर, एजी कॉलोनी, सीडीए कॉलोनी, कृषि नगर राजीव नगर, आशियाना और राम नगरी के इलाके में एकाएक सब्जी और फल बेचने वालों की तादाद बढ़ गई है. राजा बाजार इलाके के यह सभी सब्जी और फल विक्रेता आजकल गली मोहल्लों में घूम कर सामान बेचने लगे  हैं. ऐसे में राजा बाजार और बेली रोड से सटे इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है.


मेडिकल एडवाइजरी में पहले ही सब्जी और फल खरीदने को लेकर सावधानी बरतने को कहा जा चुका है और अब खाजपुरा इलाके में हॉटस्पॉट के बाद राजा बाजार के सब्जी और फल वाले जिस तरह दूसरे मोहल्लों में पहुंचे हैं उसको लेकर प्रशासन अभी भी सुस्त है. उधर उसलापुर बाजार समिति में सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही बाजार खोलने का आदेश जारी किया गया है. कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग मेंनटेन करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

टैग्स