ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

खगड़िया में पुसी पूर्णिमा मेले का VIP प्रमुख ने किया उद्घाटन, बोले मुकेश सहनी..हमलोग लालू की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं

खगड़िया में पुसी पूर्णिमा मेले के उद्घाटन के बाद मुकेश सहनी ने सभी जातियों और धर्मों को सम्मान देने का आह्वान किया । एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश केवल शहर में रहने वाले लोगों का नहींं

BIHAR POLITICS
पुसी पूर्णिमा मेले का उद्घाटन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

khagaria news: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने खगड़िया जिला के मानसी के धनछड़ में पुसी पूर्णिमा मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा, वहीं स्थानीय समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को भी घेरा।


वीआईपी के प्रमुख सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग राजद प्रमुख लालू यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यहां की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार भले विकास के लाख दावे कर ले, लेकिन इस इलाके के लोग 365 दिन सड़क, बिजली, अस्पताल, स्कूल जैसी बुनियादी समस्याओं को झेल रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद सड़क, बिजली की समस्या दूर होगी।


उन्होंने लोगों को सभी जातियों और धर्मों को सम्मान देने का आह्वान करते हुए भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली से कुछ लोग आएंगे और धर्म और जाति को लेकर आपस में लड़ाएंगे और फिर वोट लेकर चले जाएंगे।


पूर्व मंत्री ने जोर देकर सवाल करते हुए कहा कि इस कोसी इलाके के लोगों को भी शहर जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देश केवल शहर में रहने वाले लोगों का नहीं है, सही अर्थों में यह देश गांव में रहने वाले लोगों का है। लेकिन आज सरकार गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म हमारी आस्था का विषय है, यह राजनीति का विषय नहीं हो सकता। हमें सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करना चाहिए।

टैग्स